આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Wednesday 26 February 2014

♥ सुगुआरो कैक्टस - Cactus ♥

♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

♥ 30 साल लगते हैं एक डाली बनने में ♥

♥ सुगुआरो कैक्टस ( कार्नेजिया जाइगैंटिया) ♥

दुनिया का सबसे धीमी गति से
बढ़नेवाला पौधा है। उसकी एक डाली पूरे
30 साल में तैयार होती है।
सगुआरो उत्तरी अमरीका (अरिजोना) में
पाया जाता है। उसकी बढ़त धीमी होते
हुए भी वह 18 मीटर की ऊंचाई प्राप्त कर
सकता है। इतना बड़ा होते हुए भी,
इसकी अधिकांश जड़ें जमीन में कुछ
ही सेंटीमीटर की गहराई में
फैली होती हैं। केवल एक मुख्य जड़ जमीन में
लगभग दो फुट की गहराई तक उतरता है।
इस कारण सगुआरो तूफानों में आसानी से
उखड़ जाता है। स्थानीय निवासी सूखे
सगुआरो तने से घरों की छतें, फर्नीचर,
बाड़ आदि बनाते हैं।
वह एक दीर्घजीवी पौधा है, जो 200
साल तक जीवित रह सकता है।
इसके फूल रात को खिलते हैं। यह
रेगिस्तानी पौधा अनेक पशु-
पक्षियों को सहारा देता है। इनमें
शामिल है गिला कठफोड़वा,
बैंगनी मार्टिन, घरेलू फिंच, गिल्डेड
फ्लिकर (एक प्रकार की चिड़िया), एल्फ
आउल (बौना उल्लू), इत्यादि। ये इस पौधे
के लंबे तने में छेद करके उनमें रहते हैं।


♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

♥ FIRST IN INDIA - HINDI ♥

♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

१. भारत आने
वाला पहला पुर्तगाली कौन था-
उत्तर- वास्कोडिगामा

२. विश्व एथेलेटिक्स में पदक प्राप्त करने
वाली प्रथम भारतीय महिला -
उत्तर- अंजू बॉबी जार्ज

३. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन
थे -
उत्तर- लार्ड माउंटबेटन

४. एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली प्रथम
भारतीय महिला कौन थी-
उत्तर- संतोष यादव

५. अनतर्राष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम
भारतीय न्यायाधीश कौन थे-
उत्तर- डॉ. नागेन्द्र सिंह

६. इंगलिश चैनल पार करने वाली प्रथम
भारतीय महिला-
उत्तर- आरती शाह

७. भारत के प्रथम वायसराय कौन थे-
उत्तर- लॉर्ड कैनिंग

८. वायुसेना का प्रथम अधिकारी जिसने
परमवीर चक्र प्राप्त किया-
उत्तर- निर्मलजीत सेंखो

९. साहित्य अकादमी पुरस्कार से
सम्मानित होने वाली प्रथम भारतीय
महिला-
उत्तर- अमृता प्रीतम

१०. भारतीय वायुसेना की प्रथम
महिला पायलट -
उत्तर- हरिता कौर देओल

११. भारत की प्रथम महिला राजदूत कौन
थी -
उत्तर- विजयलक्ष्मी पंडित

१२. मिस यूनिवर्स बनने वाली भारत
की प्रथम महिला कौन थी-
उत्तर- सुष्मिता सेन

१३. भारत में प्रथम आई. एस. डी. (ISD)
सेवा किस सन में व किन दो महानगरों के
बीच प्रारम्भ हुई -
उत्तर- सन १९७६ मुंबई-लंदन

१४. भारत के पहले परमाणु रिएक्टर
का क्या नाम है-
उत्तर- अप्सरा

१५. भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले
विदेशी नागरिक कौन थे-
उत्तर- खान अब्दुल गफ्फर खा

१६. भारत आने वाले पहले
रूसी प्रधानमंत्री कौन थे-
उत्तर- वी. ए. बुल्गानिन

१७. भारत की प्रथम महिला पायलट
कौन थी-
उत्तर- प्रेमा माथुर

१८. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने
वाली प्रथम महिला कौन थी-
उत्तर- डॉ. लक्ष्मी सहगल

१९. भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन
थे-
उत्तर- सुकुमार सेन

२०. भारत किए पहले केन्द्रीय
शिक्षा मंत्री कौन थे-
उत्तर- मौलाना अबुल कलाम आजाद

२१. केन्द्रीय मंत्रालय में मंत्री बनाने
वाली प्रथम महिला कौन थी-
उत्तर- राजकुमारी अमृत कौर

२२. भारत के किसी राज्य में
मुख्यमंत्री बनाने वाले पहले प्रशासनिक
अधिकारी का क्या नाम है-
उत्तर- अजीत जोगी

२३. भारत की प्रथम
महिला लोकसभा अध्यक्ष -
उत्तर- मीरा कुमार

२४. भारत में पंचायती राज्य
व्यवस्था सर्वप्रथम किस राज्य में लागू
की गयी थी -
उत्तर- राजस्थान

२५. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पहले गवर्नर
कौन थे-
उत्तर- जेम्स ब्रेड टेलर

२६. भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय
गवर्नर का क्या नाम था-
उत्तर- चिंतामण द्वारकानाथ देशमुख

२७. भारत के प्रथम
साम्यवादी लोकसभा अध्यक्ष कौन थे-
उत्तर- सोमनाथ चटर्जी

२८. भारत के पहले रेलवे एवं परिवहन
मंत्री कौन थे-
उत्तर- डॉ. जॉन मथाई

२९. भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे-
उत्तर- सरदार बलदेव सिंह

३०. अशोक चक्र से सम्म्मानित की जाने
वाली प्रथम भारतीय महिला -
उत्तर- कमलेश कुमारी

३१. भारत में पहली बार मिस वर्ल्ड
प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ हुआ
था -
उत्तर- बैंगलौर

३२. लन्दन में फांसी पर चढ़ने वाले पहले
भारतीय कौन थे-
उत्तर- मदनलाल धींगरा

३३. भाषा के आधार पर गठित होने
वाला भारत का पहला राज्य कौन
सा है -
उत्तर- आंध्र प्रदेश

३४. संयुक्त राष्ट्र संघ में असैनिक पुलिस
सलाहकार बनने वाली पहली भारतीय
महिला कौन है-
उत्तर- किरण बेदी

३५. मिस अर्थ बनाने
वाली पहली भारती महिला -
उत्तर- निकोल फारिया

३६. पहला दादा साहेब फाल्के अवार्ड
किसे प्रदान किया गया -
उत्तर- देविका रानी

३७. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित
होने वाले पहले भारतीय कौन थे-
उत्तर- विनोबा भावे

३८. पाकिस्तान के सर्वोच्च पुरस्कार
निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित
होने वाले पहले भारतीय-
उत्तर- मोरारजी देसाई

३९. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने
वाले पहले भारतीय का क्या नाम है-
उत्तर- अमर्त्य सेन

४०. भारत के पहले गृह मंत्री कौन थे-
उत्तर- सरदार वल्लभ भाई पटेल

४१. भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे-
उत्तर- आर.के. षंमुखम चेट्टी

४२. भारत के किसी राज्य में वित्त
मंत्री बनने वाली पहली महिला-
उत्तर- डॉ. उपिंदरजीत कौर (पंजाब
राज्य)

४३. प्रथम प्रधानमंत्री जिसने इस पड़ से
त्यागपत्र दिया-
उत्तर- मोरारजी देसाई

४४. भारतीय क्रिकेट टीम के पहले
एकदिवसीय मैच के पहले कप्तान कौन थे-
उत्तर- एस. वेंकटराघवन

४५. भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट मैच
के पहले कप्तान कौन थे-
उत्तर- सी.के. नायडू

४६. एकदिवसीय क्रिकेट मैच में
दोहरा शतक बनाने वाले पहले एवं एकमात्र
खिलाड़ी का क्या नाम है-
उत्तर- सचिन तेंदुलकर

४७. टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने
वाली पहली महिला भारतीय
खिलाड़ी-
उत्तर- मिताली राज

४८. शत फीसदी साक्षरता दर हासिल
करने वाला भारत का पहला जिला-
उत्तर- एर्नाकुलम

४९. पूर्ण रूप से तम्बाकू मुक्त होने
वाला भारत का पहला जिला-
उत्तर- कोट्टायम

५०. भारत में पहला ई-कोर्ट किस शहर में
स्थापित किया गया-
उत्तर- अहमदाबाद

♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

Thursday 20 February 2014

♥Interesting facts - countries -2♥

♥ Interesting facts about countries in Hindi - 2
(देशों के बारे में रोचक तथ्य) ♥

☀  GK BLOG ☀
www.aashishbaleja.blogspot.com

1. ब्राजील दक्षिणी अमरीका का 50
प्रतीशत क्षेत्रफल घेरता है
जबकि दक्षिणी अमरीका में 51 देश हैं.

2. Canada एक भारतीय शब्द है
जिसका मतलब है 'Big village' मतलब
कि 'बड़ा गांव'.

3. Costa Rica एक देश है
जिसकी सेना की गिणती दुसरे
विश्व युद्ध के समय सिर्फ 400 थी.

4. दुनिया में सबसे
पुराना झंड़ा Denmark का है. यह
13वी सदी से चला आ रहा है.

5. फिनलैंड में कुल 1,87,888 झीलें हैं
जिसके कारण इसे झीलों का देश
भी कहते हैं।

6. फिनलैंड सबसे ज्याजा टापुओ
वाला देश है.(1,79,550+).

7. जर्मनी का क्षेत्रफल भारत के सबसे बड़े
राज्य राजस्थान से थोड़ा अधिक है
तथा जनसंख्या तीसरे क्रम के राज्य
बिहार के बराबर, पर जर्मनी का सकल
घरेलू उत्पाद भारत का तीन गुना है।

8. ग्रीक के राष्ट्रगान में 158 छंद है.

9. आईसलैंड के लोग किसी भी और देश के
मुकाबले प्रति व्यक्ति अनुसार सबसे
ज्यादा किताबें पढ़ते हैं.

10. आइसलैंड के रेस्टॉरेंट्स में टिप देने
को अपमान करना माना जाता है.

11. इजराइल में अपनी नाक साफ
करना गैरकानुनी है.

12. कीनिया की राजधानी नैरोबी में
पक्षियों की सर्वाधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं,
दिल्ली 450 प्रजातियों के साथ
दूसरे स्थान पर है।

13. Nauru दुनिया में एकलौता देश है
जिसकी कोई अधिकारिक(official)
राजधानी नही.

14. नेपाल एकलौता देश है
जिसका झंडा वर्गाकार और
आयताकार नही है.

15. न्युजीलैंड में रेबीज
की बिमारी बिल्कुल भी नही है.

16. स्पेन की सबसे ज्यादा आमदनी पर्यटन
से होती है.

17. Switzerland में एक समय अपनी कार
का दरवाजा जोर से बंद करना गैरकानूनी था.

18. Switzerland में अगर आप
किसी Apartment में हैं तो रात के
10 बजने के बाद टॉयलेट में flush
करना गैरकानुनी है.

19. थाईलैंड में बिना अंडरवियर पहने घर से
बाहर निकलना गैरकानुनी है.

20. रामायण सिर्फ भारत में
ही नहीं बल्कि थाइलैंड में
भी पढ़ी जाती है। थाइलैंड में
पढ़ी जाने वाली रामायण का नाम
‘रामाकिन’ है।

21. वेटीकन सिटी का हर गार्ड
अभी भी 16वी सदी में माइकल
एंजलो द्बारा डिजाइन की गई
वर्दी पहनता है.

22. वेटिकनसिटी दुनिया का सबसे
छोटा देश है इसका क्षेत्रफल 0.2 वर्ग
मील है और इसकी आबादी लगभग 770
है. इनमें से कोई भी इसका परमानेंट
नागरिक नही है.

23. वैटेकन सिटी के नागरिको को इनकम
टैक्म नही देना पड़ता.

☀  GK BLOG ☀
www.aashishbaleja.blogspot.com

Monday 17 February 2014

♥ सपनो के बारेमे रोचक तथ्य ♥

♥ Interesting facts about dreams in hindi ♥
(सपनो के बारे में रोचक तथ्य)
♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

सपने क्या होते हैं ? यह हर कोई
जानता है. पर अब सपनों के बारे में इन
रोचक तथ्यों को पढ़ने के बाद
आपको लगेगा कि आपका सपनो के
बारे में ज्ञान बहुत कम था. अगर आप
को यह रोचक तथ्य रोचक लगे
तो कृपया कमेंट करना मत भूलीएगा.

1. आप एक ही समय पर सपने देख और खराटे
मार नही सकते.

2. अगर कोई इन्सान आप को कहता है
कि उसे सपने नही आते ते इसका मतलब
वह अपने सपने भूल चुका है.

3. एक औसतन इन्सान रात में 4 सपने और
एक साल में 1,460 सपने देखता है.

4. आप को कभी भी यह याद
नही रहेगा कि आपका सपना कहा से
शुरू हुआ था.

5. आप जागने के बाद अपने आधे सपने और दस
मिनट बाद 90% सपने भूल जाते हैं.

6. अंधे लोगो को भी सपने आते हैं.-
जो लोग जन्म के बाद अन्धे बनते है उन्हें
अपने सपनो में तस्वीरे दिखाई देती है.
मगर जो जन्म से ही अंन्धे होते है उन्हें
कोई तस्वीर नही दिखती और
सपनों में चीजो की आवाजे,smells,
छूना और भावनाएँ ही आती हैं.

7. सपनों में हम सिर्फ चेहरे देखते है, जो हम
पहले से ही जानते होते हैं-
हमारा दिमाग अपने आप चेहरे
नही बनाता. सपने में हमे सिर्फ
वही चेहरे दिखते हैं जो हमने
अपनी जिन्दगी जा टी.वी पर देखे होते हैं.

8. हर किसी के सपने रंगदार नही होते-
सारे मनुष्य रंगदार सपने नही देखते हैं.
पहले के समय में जब टी.वी. नही होते थे
तब लगभग सभी लोग Black and
White सपने देखते थे. मगर जब से रंगीन
टी.वी. आए हैं तब से 95% लोग रंगीन
सपने देखने लगे हैं.

9. भावनाएँ-
ज्यादातर सपने चिंता और फिक्र
वाले होते है. सपनो में Negative
emotions,positive से ज्यादा होते
हैं.

10. जानवर भी सपने देखते हैं.-
अध्ययनों के बाद पता चला है
कि जानवर भी सोते समय
मनुष्यों की तरह ही दिमागी तरंगे
छोड़ते है. कभी आप एक कुत्ते को सोते
देखे. वह अपने पैर इस तरह से
हिला रहा होगा जैसे
किसी का पीछा कर रहा हो.

11. आदमी और औरतों के सपने अलग-अलग
होते हैं-
लगभग 70% आदमीयों के सपने अन्य
आदमीयों के बारे में ही होते है जब
कि औरतो के सपने आदमी और
औरतो दोनो के बारे में होते हैं.

12. अमरीका के 16वे राष्ट्रपति अब्राहम
लिंकन ने अपनी मौत से कुछ समय पहले
अपनी पत्नी से कहा था, "मैने अपने
सपने में कुछ लोगों को रोते देखा था".

13. हम सोते समय 90 मिनट में एक
सपना जरूर देखते हैं और हमारा सबसे
लंम्बा सपना सुबह आता है जो कि 30
से 45 मिनट तक का होता है.

14. अगर सपने में
किसी को गंदा पानी दिखता है
तो उसका मतलब यह है कि सपना देखने
वाला सेहतमंद नही है.

15. हमारे प्राचीन वेदों में लिखा है
कि यह संसार असल में एक सपना ही है
और असलीयत कुछ और ही है.

16. सपने हमें लक्वाग्रस्त बनाते हैं-
इस पग को बताने से पहले हम आप
को बता देना चाहते है

कि हमारी नींद के 4 चरण होते है उन्में
से एक चरण है रेपिड आई मुवमेंट जा REM
(Rapid eye movement). इस
अवस्था के दौरान हमारी आँखो की                पुतलियाँ तेजी से हिलती हैं. इस अवस्था के
दौरान हम सपने देख रहे होते हैं .
सपनों की अवस्था तब आती है जब हम
नींद के REM चरण में पहुँच जाते हैं. इस
अवस्था के दैरान हम स्लीप पेरैलाइज
का अनुभव करते हैं यानी कि इस
दौरान हमारा शरीर लगभग
लकवाग्रस्त सा हो जाता है. हम
जागृत अवस्था में होते हैं परंतु हिलडुल
नही पाते. इस अवस्था के दौरान हम
सपने देखते है. हमें हमारे आसपास
का वातावरण जागृत अवस्था में
दिखाई देता है. इस समय
हमारा दिमाग काफी सक्रीय
हो जाता है . कई लोग इस अवस्था के
दौरान अचानक जाग जाते हैं परंतु
फिर भी हिल-डुल नही पाते. यह
अवस्था 5 मिनट तक चल सकती है जब
तक कि दिमाग के वे हिस्से फिर से
सक्रीय न हो जाए जो शरीर के हलन-
चलन के लिए आवश्यक हैं. कई लोग
जिन्होंने खुद को परग्रहवासियों के
अधीन हो जाने की बात कही थी,
वह वास्तव में इसी अवस्था से गुजरे थे.

17. डरावने सपने
लगभग 5 से 10 प्रतीशत लोग महीने में
एकाध बार भयानक और डरावने सपने
देखते है. इस तरह के सपनों में कोई हमारे
पीछे भागता है. 3 से 8 साल
को बच्चों को इस तरह के सपने अधिक
आते हैं.

18. इलियास होवे ने सिलाई मशीन
की खोज की थी. उन्होंने अपने सपनें में
खुद को आदिवासियों की कैद में
देखा थी जो उन्हें जलाने वाले थे. इस
दौरान वे आदिवासी अपने
हथियारों को अजीब तरह से सिल रहे
थे. परन्तु इससे एलियास को सिलाई
मशीन की तकनीक समझ में आ गई.

19. फेड्रिक ओगस्ट ने बेनजेन(C6H6)
जैसा जटिल रसायनिक
फार्मुला तैयार किया वह भी सपने
की आभारी है. उन्होंने अपने सपने में कुछ
साँप देखे थे जो अपनी पूंछ खा रहे थे.

20. जैम्स वॉटसन जिन्होंने अपने मित्र
फ्रांसिस क्रिक के साथ मिलकर
D.N.A की खोज
की थी का कहना था कि, "उन्होंने
अपने सपने में ढेर सारी स्पायर
सीढ़ियॉ देखी थी.

21. सपने हमें सिखाते हैं-
सपने जाने अनजाने हमारे बौद्धिक
विकास में महत्वपुर्ण भाग निभाते हैं.
REM अवस्था के दैरान हमारे दिमाग
के वे हिस्से काफी सक्रीय हो जाते
है जिनसे हम पढ़ना सीखते हैं, यही वजह
है कि बच्चे अधिक समय तक इस
अवस्था मे गुजरते हैं. सपनों के दौरान
हम कई नई बातें सीखते हैं परन्तु जागने के
बाद हमें इसका अहसास नही रहता.
दिन में हम जो सीखते हैं, सपनों के
दौरान हम उन कलायों में पारंगत बन
जाते हैं.

♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

♥ दिमागके बारेमे रोचक तथ्य ♥

♥ Interesting facts about human brain in hindi ♥
(दिमाग से संम्बंन्धित रोचक तथ्य)

♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

हमारा दिमाग विचारों की एक
विचित्र फैकट्री है. इस फैकट्री के
द्वारा ही हम बंदर से मनुष्य बन पाए,
गुफाओं से पक्के घरों सें रहने लायक हुए
और कई वैज्ञानिक खोजे भी की.
आइए इस विचित्र फैकट्री के बारे में
कुछ रोचक तथ्य जानते हैं.

1. जब आप जाग रहे होते है तब
आपका दिमाग 10 से 23 वाट तक
की बिजली उर्जा छोड़ता है
जो कि एक बिजली के बल्ब
को भी चला सकती है.

2. मनुष्य के दिमाग में दर्द की कोई
भी नस नही होती इसलिए वह कोई
दर्द नही महसूस नही करता.

3. हमारा दिमाग 75% से
ज्यादा पानी से बना होता है.

4. आपका दिमाग 5 साल की उम्र तक
95% बढ़ता है और 18 तक पहुँचते-पहुँचते
100% विकसित हो जाता है ओर
उसके बाद बढ़ना रूक जाता है.

5. एक गर्भवती महिला के दिमाग के
न्युरॉनज़ की गिणती 2,50,000
न्युरॅान प्रति मिनट के हिसाब से बढ़ती है.

6. आप अपने दिमाग में न्युरॉनज़
की गिणती दिमागी क्रियाएँ करके
बढ़ा सकते हैं क्योंकि शरीर के जिस
भी भाग की हम ज्यादा उपयोग करते
है वह और विकसित होता जाता है.

7. पढ़ने और बोलने से एक
बच्चो का दिमागी विकास
ज्यादा होता है.

8. जब आप एक आदमी का चेहरा गौर से
देखते है तो आप अपने दिमाग
का दायां भाग उपयोग करते है.

9. हमारे शरीर के भिन्न हिस्सों से
सुचना भिन्न रफतार से और भिन्न
न्युरॉन के द्वारा हमारे दिमाग तक
पहुँचती है. सारे न्युरॅान एक जैसे
नही होते कई ऐसे न्युरॅान भी होते है
जो सुचना को0.5 मीटर प्रति सैकेंड
की रफतार से दिमाग तक पहुँचाते है
और कई ऐसे भी होते है
जो सुचना को 120 मीटर प्रति सैकेंड
की रफतार से दिमाग तक पहुँचाते है.

10. आपके दिमाग की Right side
आपकी body के left side
को जबकि दिमाग की left side
आपकी body के Right side
को कंट्रोल करती है.

11. जो बच्चे पाँच साल का होने से पहले
दो भाषाएँ सीखते है उनके दिमाग
की संरचना थोड़ी सी बदल
जाती है.

12. आप के दिमाग में हर दिन औसतन
60,000 विचार आते हैं.

13. अकसर ऐसा कहा जाता है कि हम
दिन में 20,000 बार पल्क झपकते है और
इसके कारण हम दिन में 30 मिनट तक
अंन्धे रहते हैं. पर असल में हम दिन में
20,000 बार पलक जरूर झपकते है पर 30
मिनट तक अन्धे नही रहते.
क्योंकि हमारा दिमाग इतने कम
समय में वस्तु का चित्र अपने आप बनाए
रखता है. हमारे पलक झपकने का समय 1
सैकेंड के 16वे हिस्से से कम होता है पर
दिमाग किसी भी वस्तु का चित्र
सैकेंड के 16वे तक बनाए रखता है.

14. हँसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5
हिस्से एक साथ कार्य करते हैं.

15. दिमाग का आकार और वजन
दिमागी शक्ती पर कोई प्रभाव
नही डालता . Albert Einstein के
दिमाग का वजन 1230 ग्राम
था जो कि सामान्य मनुष्य से
कहीं कम था.

16. एक जिन्दा दिमाग बहुत नर्म होता है
और इसे चाकु से आसानी से
काटा जा सकता है.

17. दिमाग में 1,00,000 मील लंम्बी रक्त
वाहिकाएँ होती हैं.

18. दिमाग को 4 से 6 मिनट तक
ऑक्सीजन न मिलने पर भी यह रह
सकता है पर 5 मे 10 मिनट तक न मिलने
पर brain damage पक्की है.

19. मनुष्य का दिमाग का वजन लगभग
1500 ग्राम तक होता है.

20. हमारे दिमाग में न्युरॅान
की गिणती 100 अरब ( जितने
आकाशगंगा में तारे होते है) होते हैं और
हर न्युरॅान में 1,000 से 10,000
synopses होते है.

21. दिमाग का सतही क्षेत्रफल लगभग
1,500 से 3,000 वर्ग सैटीमीटर तक
होता है.

22. वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्माण्ड में
सबसे जटिल और रहस्मई चीज मनुष्य
का दिमाग है.

23. हैलमेट पहनकर दिमाग को चोट लगने
की संम्भावना फिर भी 80% रहती ही है.

24. मानव दिमाग के अंदर एक सैकेंड में 1
लाख रसायनिक प्रतिक्रियायें होती हैं.

25. दिमाग शरीर का सबसे ज्यादा चर्बी वाला अंग है.

26. मस्तिष्क में प्रत्येक वस्तु (सूचना)
संग्रहित होते जाता है -
तकनीकी रूप से मस्तिष्क के पास
अनुभव, अवलोकन, पठन, श्रवण
आदि प्रत्येक वस्तु (सूचना) को संग्रह
करने की क्षमता होती है। जन्म के
बाद से प्रत्येक वस्तु उसमें संग्रहित होते
जाती है, कुछ भी नहीं छूटता। यह
अलग बात है कि मनुष्य में अपने
ही मस्तिष्क में सग्रहित किसी अनेक
वस्तुओं (सूचनाओं) तक वापस पहुँचने
याने कि अनेक घटनाओं को स्मरण रख
पाने की क्षमता नहीं होती।

27. दिमाग शरीर का लगभग 2% है परन्तु
यह कुल ऑक्सीजन का 20% खपत
करता है और खून भी 20% उपयोग
करता हैं.

28. जब मनुष्य दो साल का होता है
तो उसके दिमाग में किसी और समय
के इलावा Brains cells
की गिणती सबसे ज्यादा होती है.

29. दिमाग के बारे में सबसे पहला उल्लेख
6000 साल पहले सुमेर से मिलता है.

30. सोधो से पता चला है कि पुरूषों और
महिलायों के दिमाग की संरचना भिन्न होती है.

31. अगर हमारी चमड़ी और मेहदे की तरह
हमारे दिमाग के cell भी बदल जाए
तो हम अपनी याददाशत गवा सकते हैं.

32. मनुष्य के दिमाग की left side बोलने
को कंटरोल करती है और पंक्षियों के
दिमाग की left side उनकी चहचहाना कंटरोल करती है.

33. मनुष्य दिन की अपेक्षा रात
को ज्यादा बढ़ते हैं. यह दिमाग के एक
छोटे से भाग pituiary ग्रंथी के कारण
होती है जो रात को सोते समय एक
बढ़ने वाला हारमोन छोड़ती है.

34. बजन के लिहाज से अब तक सबसे
भारी दिमाग एक रूसी लेखक 'Ivan
turgenew' का था. उसके दिमाग
का वजन लगभग 2.5 किलो था और
उसकी मृत्यु 1883 में हुई थी.

35. दिमाग में 40% भाग का रंग grey है
और 60% भाग का रंग सफेद है. grey
भाग में न्युरॉन होते है जो संचार
का काम करता हैं.

36. 30 साल की आयु के बाद
हमारा दिमाग सुकड़ने लगता है.

37. अगर शरीर के आकार को ध्यान में
रखा जाए तो मनुष्य का दिमाग
सभी प्रणीयों से बड़ा हैं. हाथी के
दिमाग का आकार उसके शरीर के
मुकाबले सिर्फ 0.15% होती है
जबकि मनुष्य का 2 प्रतीशत.

38. मानव का दिमाग computer से
भी ज्यादा तेज प्रतिक्रिया करता है.

39. आपका अवचेतन मन(दिमाग) आपके चेतन
मन से 30,000 गुना शक्तिशाली होता है.

♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com