આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Wednesday 26 February 2014

♥ सुगुआरो कैक्टस - Cactus ♥

♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

♥ 30 साल लगते हैं एक डाली बनने में ♥

♥ सुगुआरो कैक्टस ( कार्नेजिया जाइगैंटिया) ♥

दुनिया का सबसे धीमी गति से
बढ़नेवाला पौधा है। उसकी एक डाली पूरे
30 साल में तैयार होती है।
सगुआरो उत्तरी अमरीका (अरिजोना) में
पाया जाता है। उसकी बढ़त धीमी होते
हुए भी वह 18 मीटर की ऊंचाई प्राप्त कर
सकता है। इतना बड़ा होते हुए भी,
इसकी अधिकांश जड़ें जमीन में कुछ
ही सेंटीमीटर की गहराई में
फैली होती हैं। केवल एक मुख्य जड़ जमीन में
लगभग दो फुट की गहराई तक उतरता है।
इस कारण सगुआरो तूफानों में आसानी से
उखड़ जाता है। स्थानीय निवासी सूखे
सगुआरो तने से घरों की छतें, फर्नीचर,
बाड़ आदि बनाते हैं।
वह एक दीर्घजीवी पौधा है, जो 200
साल तक जीवित रह सकता है।
इसके फूल रात को खिलते हैं। यह
रेगिस्तानी पौधा अनेक पशु-
पक्षियों को सहारा देता है। इनमें
शामिल है गिला कठफोड़वा,
बैंगनी मार्टिन, घरेलू फिंच, गिल्डेड
फ्लिकर (एक प्रकार की चिड़िया), एल्फ
आउल (बौना उल्लू), इत्यादि। ये इस पौधे
के लंबे तने में छेद करके उनमें रहते हैं।


♥ GK BLOG ♥
www.aashishbaleja.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.