આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Sunday 11 January 2015

♥ Amazing ♥

¶  इस लिस्ट में शामिल है महिलाओं द्वारा यूज की जाने वाली लिपिस्टिक। हर सैकेण्ड में 60 लिपिस्टिक विश्वभर में बनाई जाती है। इससे अनुमान लगा सकते हैंकि महिलाएं कितनी दीवानी हैं इस प्रॉडक्ट की।

¶  कोका कोला दुनियाभर में सबसे ज्यादा पीए जाने वाले पेय में शामिल है। लाखों लोग कोका कोला को पसंद करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर सैकेण्ड 10450 कोका कोला पी जाती है और 20000 बेची जाती है।

¶  मानव की बनाई शायद यह सबसे तेज चीज है। हर एक सैकेण्ड में एक बुलट गोली 900 मीटर की दूरीतय कर लेती है। अपने शिकार कोमौत के घाट उतारने के लिए यह प्रति सैकेण्ड 900 मीटर की दूरी तयकरती है।

¶  यह शायद सबसे धीमी चाल है। बारिश में एक घोंघा (स्नेल) प्रति सैकेण्ड 1 सेंटीमीटर की दूरी तय करता है। बारिश के कारण धरती परनमी बढ़ जाती है और साथ ही धरती का प्रतिरोध कम हो जाता है।इससे घोंघे को तेज चलने में मदद मिलती है।

¶  अमूमन लोग मुंह में बनी लार कोथंूक के रूप में बाहर निकाल देतेहैं। इस समय किसी को यह अहसास नहीं होता कि यह किस गति से नीचे जाता है। बिना हवा की रूकावट के लार 100 मीटर की दूरी एक सैकेण्ड में तय कर लेती है। 98 प्रतिशत लार पानी ही होता है। इसके अलावा इसमें इलैक्ट्रोलेट्स, एंजाइम्स और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं।

¶  हर साल जनसंख्या तेज गति से बढ़ती जा रही है। क्या आपको पताहै हर एक सैकण्ड में विश्वभर में 6 बच्चों का जन्म हो जाता है। प्रति मिनट इनकी संख्या 240 होती है। विश्व की जनसंख्या 2 प्रतिशत हर सालबढ़ जाती है।

¶  बिजली गिरने की घटनाएं आपने अखबारों में बारिश के मौसम के दौरान जरूर सुनी होंगी। लेकिन क्याआप जानते हैं विश्वभर में हर सैकेण्ड बिजली गिरती है। और यह एक दो बार नहीं 6 बार विश्व के किसी ना किसी कोने में गिरती है। कई बार बिजली बिना आवाज केभी गिरती देखी जाती है।

¶  शायद आपने कभी ना सुना हो लेकिन यह सच है। एक मधुमक्खी हर एक सैकेण्ड में 270 बार पंख फड़फड़ाती है। इसीलिए आप इसके पंखों को ठीक से देख नहीं पातेहैं। अगरी एक मिनट की बात करेंतो यह आंकड़ा 16820 बार तक पहुंचजाता है।

¶  यह शायद सबसे अविश्वसनीय चीज है जो हर एक सैकेण्ड में घटित होती है। अमरीका के लोग हर एकसैकेण्ड में 2011216 पाउंड खाना कचरे में फेंक देते हैं। ऎसा इसलिए नहीं कि अमरीकी खाना ही खाते रहते हैं। वल्कि इसलिए कि यहां लाखों की संख्या में पैकेज्ड फूड एक्सपायर हो जाता है जिसे फेंकना पड़ता है। हालांकि एक्सपायरीडेट पढ़ने को लेकर होने वाली भ्रांतियों के कारण भी खाना बेवजह फेंक दिया जाता है।

¶  क्या कोई खिलौना इतना प्रसिद्ध हो सकता है जो हर सैकण्ड का रिकार्डकायम करे? यह खिलौना है बार्बी डॉल। हर एक सैकेण्डेमं 3 बार्बी डॉल विश्वभर में बेची जाती है। एक मिनट में 180 डॉल्स बेचे जाना आश्चर्य नहीं। बार्बी डॉल 50 साल सेखिलौना बाजार पर राज कर रही हैं।1959 में बनी सबसे पहली बार्बी डॉल को करीब 17 लाख रूपए में बेचा गया था।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.