આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Wednesday 10 February 2016

♥ महिलाओं के शर्ट में बाईं तरफ क्यों होते हैं बटन? ♥

आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होते हैं। दरअसल महिलाओं के शर्ट में बटन बाईं तरफ होते हैं, जबकि पुरुषों की शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है? आगे की स्लाइड्स में देखें हमारे शर्ट के बटनों का राज।



हमारे शर्ट में बटन होने के पीछे कई थ्योरी हैं और पिछली कई सदियों की परंपराओं से इसके तर्क दिए गए हैं।




बताया जाता है कि पहले आदमी खुद अपने कपड़े पहनते थे, जबकि महिलाओं को दूसरी लोग कपड़े पहनाते थे और अधिकतर लोग दाहिने हाथ से काम करते थे।



इसी वजह से पुरुषों के शर्ट में दाईं तरफ बटन लगे होतें हैं जबकि महिलाओं के कपड़ों में बाईं तरफ बटन होते थे, क्योंकि उन्हें दूसरे महिलाएं कपड़े पहनाती थी।

वहीं एक और थ्योरी के अनुसार पहले पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे जबकि महिलाएं अपने बाएं हाथ में बच्चे रखती थी।



पुरुषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।



पहले महिलाओं और पुरुषों के परिधान में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन वक्त गुजरने के साथ ही महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिए जाने के साथ ही उनके कपड़े भी लगभग एक जैसे होने लगे। इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में हल्का सा अंतर बनाने के लिए भी ऐसा किया गया।



वहीं इसका कनेक्शन नैपोलियन से भी है। बताया जाता है कि नेपोलियन ने महिलाओं के कपड़ों में बाईं तरफ बटन लगाने का आदेश दिया था।

दरअसल नैपोलियन हमेशा एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे और महिलाओं को इससे अलग करने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। क्योंकि महिलाएं उनका मजाक बनाने के लिए उनकी नकल करने लगी थी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.