આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Friday 11 March 2016

♥ इस पेड़ के पास भी गए तो हो सकती है आपकी मौत !!! ♥


क्या आपने कभी किसी ऐसे जहरीले पेड़ के बारे में सुना है जिसे हाथ लगाना भी खतरे से खाली नहीं है। हम आज आपको ऐसे ही एक पेड़ मैंशीनील के बारे में बताने जा रहे हैं। यह पेड़ फ्लोरिड और कैरेबियन तट पर पाया जाता है और इसके तने से निकलने वाला रस इतना जहरीला होता है कि अगर यह आपकी स्किन पर छू भी जाए तो छाले पड़ जाएंगे।

इस पेड़ का फल सेब जैसा दिखता है, लेकिन अगर इसका एक टुकड़ा भी आपने खा लिया तो मौत हो सकती है। यही नहीं इस पेड़ का रस किसी की आंखों तक पहुंच जाए तो वह अंधा हो सकता है और पेड़ की लकडिय़ों को जलाने पर निकलने वाला धुआं भी अगर आंखों तक पहुंचे तो भी आंखों की रोशनी जा सकती है।

निकोला एच स्ट्रिकलैंड नाम के एक वैज्ञानिक ने इस पेड़ के फल को एक बार चखा था। वे अपने कुछ दोस्तों के साथ टोबैगो के कैरेबियन आइलैंड के बीच पर गए थे, जहां उन्होंने यह फल खा लिया था। स्ट्रिकलैंड ने बताया कि यह बेहद कड़वा था और इसे खाने के कुछ देर बाद ही जलन होने लगी और पूरे शरीर में सूजन आ गई। हालांकि, तुरंत इलाज की वजह से वे ठीक हो गए। उनके मुताबिक यह फल किसी की भी मौत का कारण बन सकता है। यही वजह है कि इस पेड़ के आसपास चेतावनी वाले बोर्ड भी लगे हैं।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.