આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Sunday 24 July 2016

♥ आंखों के बारे में 21 अनसुने तथ्य ♥

दोस्तो, यह बताने की जरूरत नही है कि आंखे हमारे शरीर का कितना महत्वपूर्ण अंग हैं। यह आंखे ही है जिनसे हम इस रंग – बिरंगे संसार का मज़ा ले सकते हैं।

आंखो से जुड़ी कई बातें ऐसी है जो शायद आपको पहले से ना पता हों। इस पोस्ट में हम आपको आंखो से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें बताएंगे जो आंखो के बारे में आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाएंगी और कुछ मनोरंजक जानकारी भी देंगी।


1. एक सामान्य मनुष्य की आंखे 1 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं।

2. अगर इंसान की आंख एक कैमरा होती तो उसकी क्षमता 576 Mega Pixel के बराबर होती।

3. हमारी आंखों को नियंत्रित करने वाली मासपेशियां हमारे बाकी शरीर की सभी मासपेशियों से ज्यादा एक्टिव होती हैं।

4. हमारी एक आंख में 12 लाख फाइबर होते हैं। (फाइबर एक किस्म के तंतू होते हैं)


5. हमारी हर आंख की रेटिना में करीब 12 करोड़ रोड और 70 लाख कोन होते है। रोड से कम रोशनी में देखने में सहायता मिलती है जबकि कोन से ज्यादा रोशनी में।

6. इंसान की आंखे जन्म से लेकर मृत्यु तक सदा बराबर रहती है पर उम्र बढ़ने के साथ आंखों का लैंस मोटा होता जाता है जिसके कारण सामान्यः चालीस की उम्र के बाद चश्मे की जरूरत पड़ती है।

7. हम अपने दिन के समय का 10 फीसदी हिस्सा पलक झपकने में बिता देते है जो कि पूरे दिन के आधे घंटे के बराबर है।

8. हम एक मिनट में औसतन 12 बार पलक झपकते है। इस हिसाब से हम दिन में लगभग 10 हज़ार बार और एक साल में 3.5 करोड़ बार पलक झपकते हैं।

9. पल्कों के झपकने से जुडी एक और सच्चाई यह भी है कि अगर आप पूरी जिंदगी भर का पलक झपकने का समय जोड़ेंगे तो यह एक साल से भी ज्यादा होगा।


10. प्राकृति हमारी आंखो को ऐसा बनाया है कि इस से संबंधित कोई छोटी परेशानी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। अगर आपकी आंखो में कोई स्क्रैच हो जाए तो कार्नियां उसको दो दिन के अंदर ठीक कर देता है।

11. आंखो का कार्निया पूरे मानव शरीर का एकलौता हिस्सा है जिसमें कोई भी रक्त वाहिका नही होती। इस कारण से कार्निया को ऑक्सीज़न की जरूरत भी नही होती।

12. मनुष्यों और शार्कों के कार्निया की बनावट और गुण लगभग एक जैसे होते है। इसलिए शार्कों के कार्निया को मनुष्य के कार्निया के साथ सर्जरी करके बदला जा सकता है।


13. मनुष्य की एक आंख का वज़न मजह 8 ग्राम होता है।

14. जब तक नवजात शिशु 4 से 13 सप्ताह के ना हो जाएं तो उन्हें रोते समय आंसू नही आते । उतने समय तक रोते समय उनकी केवल आवाज़ ही आती है।

15. जिन मनुष्यों के नीली आंखे होती है वह उनमें शराब सहने की क्षमता ज्यादा होती है मतलब कि वह बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा शराब पी सकते हैं।

16. संसार के लगभग 4 करोड़ लोग अंधे है और लगभग इतने ही लोग आंखों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं।

17. दिमाग के बाद आंखे ही हमारे शरीर का सबसे जटिल संरचना वाला अंग हैं।


18. हमारी आंखो के ऊपर के बाल (भौं – Eyebrows) हर 64 दिन बाद बदलकर नए आ जाते हैं।

19. जब हम किसी हैरान कर देने वाली चीज़ को देखते है तो हमारी आंखे 45 प्रतीशत ज्यादा बड़ी हो जाती हैं।

20. ज्यादातर मनुष्यों की आंखें भूरी(Brown) होती हैं।

21. आंखे दिमाग की 65 प्रतीशत उर्जा का उपयोग करती है जो अन्य किसी भी अंग से ज्यादा है।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.